शिल्पा शिंदे ने एक्टिंग करियर को कहा बाय-बाय, लॉकडाउन में पत्थर काटती आईं नजर

'भाबीजी घर पर हैं!' शो छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में दिखाई दी थी।

    Loading

    Shilpa Shinde was seen cutting stones leaving acting: ‘भाबीजी घर पर हैं!’ शो में ‘अंगूरी भाभी’ के पॉपुलर किरदार में नजर आने वाली शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में अदाकारा का अलग रूप सामने आया है। बिग बॉस विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे इस वीडियो में पत्थर काटती दिखाई दी। टीवी अभिनेत्री ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। कुछ घंटो पहले शेयर इस वीडियो को अब तक 94 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा ‘’लॉकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई… कोरोना महामारी के कारण मेरे पास काम नहीं है… मैं अपनी फील्ड चेंज कर रही हूं… मुझे लगता है वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा… बस इस समय पॉजिटिव रहिए।‘

    टीवी की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शिंदे का यह वीडियो उनके फैंस को परेशान करने वाला है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई फैंस उनको कई तरह के सवभी करते दिखाई दिए। आप भी देखें इस वायरल हो रहे वीडियो को- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)

     

    ‘भाबीजी घर पर हैं!’ शो छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में दिखाई दी थी। इस शो में अदाकारा लगातार विकास गुप्ता के साथ लड़ाई करती दिखाई दी थी। इन दिनों का झगड़ा चर्चा का विषय बन गया था।‘बिग बॉस’ शो जीतने के बाद शिल्पा बीते साल ‘पौरषपुर’ वेब सीरीज में दिखाई दी थी। उनका बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। हाल ही में अदाकारा सुनील ग्रोवर के शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में नजर आई थीं। लेकिन मेकर्स संग मतभेद के बाद उन्होंने इस शो को भी अलविदा कह दिया।