surekha

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह 75 साल की थीं। उनके मैनेजर ने इसकी पुष्टि की है। सुरेखा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा, ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई थीं। एक्ट्रेस का निधन आज सुबह 16 जुलाई 2021 में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। वह दूसरे ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुए कॉम्पलीकेशन्स से जूझ रही थीं। एक्ट्रेस के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में हैं। सोशल मीडिया पर सभी ने सुरेखा सीकरी की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुरेखा ने फिल्मों के साथ ही टेलिविजन पर भी बेहतरीन भूमिकाएं निभाकर खूब नाम कमाया था।

    सुरेखा के निधन पर रणदीप हुड्डा, मनोज बाजपेयी, सान्या मल्होत्रा, उर्वशी रौतेला, पूजा भट्ट, कीर्ति कुल्हारी, दिव्या दत्ता, कृतिका कामरा, स्वानंद किरकिरे, माही विज जैसे कई बड़े सिलेब्रिटीज ने दुख जताया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Avika Gor (@avikagor)

    आपको बता दें फिल्मों में भी उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में 1986 में आई ‘तमस’, 1991 में ‘नजर’, 1996 में ‘सरदारी बेगम’, 1999 में ‘सरफरोश’, साल 2004 में आई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ शामिल हैं। साल 2018 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘बधाई हो’ में उन्होंने आयुष्मान की दादी दुर्गा देवी कौशिक का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। एक्ट्रेस को शो ‘बालिका वधू’ में सुरेखा ने एक कड़क दादी सास का किरदार निभाया था जो अपने हाथों में घर की लगाम रखती है।