vikas-dubey-encounter-rohit-shetty-trending-on-twitter-bollywood-director

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि विकास दुबे का एनकाउंटर भी रोहित शेट्टी की फ़िल्मो की सीन जैसा ही लग रहा है।

Loading

मुंबई. कानपूर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ट्रेंड होना शुरू हो गया हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि विकास दुबे का एनकाउंटर भी रोहित शेट्टी की फ़िल्मो की सीन जैसा ही लग रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी को ट्रेंड किया जा रहा हैं।

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम, सिंघम 2 और सिंबा में पुलिस और गुंडों की लड़ाई दिखाई गयी। जिसमे अंत में पुलिस गुंडों का एनकाउंटर कर देती है।

ट्व‍िटर पर यूजर्स ने रोहित शेट्टी और पुलिस की एक तस्वीर शेयर की है। यूजर ने लिखा, ‘अब रोहित शेट्टी कह रहे होंगे-ये तो मेरी वाली स्क्र‍िप्ट है।’।

वहीं एक यूजर ने विकास दुबे एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें साझा की है, जिसमें उसे ले जाए जाने वाली गाड़ी के एक्सीडेंट को देखा जा सकता है।

यूजर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘जिस तरह से कार पलटी है, मैं सोच रहा हूं रोहित शेट्टी को इस स्क्र‍िप्ट के लिए बुलाया गया था।’

एक और यूजर ने रोहित शेट्टी के साथ-साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप का भी नाम लेते हुए लिखा- ‘विकास दुबे पे फिल्म बनी तो रोहित शेट्टी उसे फिल्म में विलेन बनाएगा, और अगर उसे हीरो बनाया गया तो वह फिल्म अनुराग कश्यप बनाएगा’।

दुसरे यूजर ने लिखा- ‘मुझे लगता है इस वक्त रोहित शेट्टी सबसे खुश इंसान होगा। वो सूर्यवंशी का अगला पार्ट बना सकता है। क्या फिल्मी एनकाउंटर है। शाबास पुलिस…’।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा था। दुबे को कल मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह जब विकास दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई। विकास दुबे ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। उसी की कार्रवाई में विकास दुबे को ढेर कर दिया गया।