न बीवी मिली न प्यार, फिर इस मशहूर डायरेक्टर का जीना हुआ दुश्वार

विक्रम भट्ट फिल्मों से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) हॉरर मूवी के लिए जाने जाते हैं। विक्रम भट्ट फिल्मों से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। लेकिन, बेहद कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) ने आत्महत्या करने का  विचार बना लिया था।  

27 जनवरी, 1969 को मुंबई में जन्मे विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) डायरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर, स्क्रीनप्ले राइटर और एक्टर हैं। विक्रम भट्ट ने 14 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया। विक्रम भट्ट ने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दीं। विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt)  ने मुकुल आनंद की पहली फिल्म ‘कानून क्या करेगा’ को असिस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने मुकुल आनंद की फिल्म ‘अग्निपथ’ में बतौर चीफ असिसटेंट काम किया। इसके बाद साल 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जानम’ से विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt)  ने निर्देशक के तौर पर काम करना शुरू किया। 

विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) ने एक हॉरर शोर ‘इश्क किल्स निर्देशित’ किया। यह सीरियल रियल लाइफ बेस्ड शो था। विक्रम भट्ट ने मदहोश, गुनहगार, फरेब, बंबई का बाबू, आप मुझे अच्छे लगने लगे, आवारा पागल दीवाना, आँखें, फियर, स्पीड, ऐतबार, शापित, हॉन्टेड, राज 3 डी, डेंजरस इश्क, मिस्टर एक्स जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।  

एक समय विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) का नाम सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) से जुड़ा था। खबरों की मानें तो विक्रम भट्ट सुष्मिता को लेकर काफी सीरियस थे। एक इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने बताया था कि उन्हें सुष्मिता सेन से प्यार हो गया था। इसके बाद विक्रम भट्ट की शादी टूट गई थी। शायद बेहद कम लोगों को पता होगा कि विक्रम भट्ट  आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुके हैं। हालाँकि, इसके पीछे सुष्मिता सेन नहीं थीं। विक्रम भट्ट ने बताया कि वह सुष्मिता के प्यार में पागल थे। लेकिन शादी टूटने से वह बेहद उदास हो गए थे।

इसके बाद विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की ज़िंदगी में एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Amisha Patel) की एंट्री हुई। खबरों के मुताबिक, साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ से विक्रम और अमीषा रिलेशनशिप में आए थे। इन दोनों का अफेयर करीब 5 साल तक रहा। एल्कीन, बाद में दोनों अलग हो गए थे।