58 साल के हुए अभिनेता जावेद जाफरी, इस बुरी लत के कारण पिता करते थे नफरत

    Loading

    Actor  Jaaved Jaaferi turned 58, father used to hate because of this bad addiction: अभिनेता जावेद जाफरी (

    Jaaved Jaaferi) आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 4 दिसंबर 1963 को हुआ था। उनके मां का नाम बेगम जाफरी और पिता का नाम जगदीप था। जावेद के पिता जगदीप हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर कॉमेडियन थे। फिल्म इंडस्ट्री में पिता जगदीप का बड़ा नाम होने के बावजूद जावेद जाफरी ने कभी भी काम पाने के लिए उनका सहारा नहीं लिया। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक वक्त ऐसा भी आया जब वह अपने पिता से काफी नफरत करते थे। कई समय तक जावेद जाफरी के रिश्ते अपने पिता के साथ खराब रहे थे। 

    जगदीप जाफरी को शराब और जुए की लत थी इस कारण उनका परिवार काफी परेशनी का सामना कर रहा था। जावेद भी अपने पिता के इस लत के कारण परेशान थे। कई बार रोकने के बावजूद जगदीप की ये आदत नहीं छूट रही थी। इस वजह से अभिनेता अपने पिता से नफरत करने लगे थे। बाप-बेटा का रिश्ता बहुत खराब हो गया था। कुछ समय बीतने के बाद एक बार फिर बाप-बेटा का रिश्ता पहले से ज्यादा बेहतर हो गया था। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi)

    जावेद जाफरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘मेरी जंग’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, नूतन, अमरीश पुरी, परीक्षित साहनी जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। जावेद की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में वह नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा जावेद जाफरी डांस रियलिटी शो को भी जज करते दिखाई दे चुके हैं।