Manoj Tiwari
Photo - Twitter

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) और पॉलिटिशियन (Politician) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) आज अपनी पत्नी और बेबी गर्ल को हॉस्पिटल से घर लेकर आए हैं। जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिया है। जिसमें वो अपनी लाडली को अपनी गोद में लिए अपने घर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनको यह कहते हुए सुना जा सकता है कि छोटा बाबू आ गया।

    उन्होंने फूलों से बेटी का स्वागत किया फिर बेटी को चंदन का टिका लगाया उसके बाद वो बेटी के साथ अपने घर में मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिए और भगवान के सामने माथा टेका। वीडियो में मनोज तिवारी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘बिटिया घर आई रौनक ही रौनक.. जय मां विंध्यवासिनी!’

    बता दें कि एक्टर तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने 12 दिसंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया है। एक्टर ने बेटी के जन्म की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर दिया था।

    उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी’ जिसके बाद से उनके इस पोस्ट पर लोगों के बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। आज मनोज तिवारी के घर में जश्न का माहौल बना हुआ है। सभी काफी खुश हैं।