Zareen Khan
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री (Actress) जरीन खान (Zareen Khan) की मां (Mother) की तबियत (Health) एक बार फिर ज्यादा बिगड़ (Worsened) गई है। जिसके चलते उन्हें आईसीयू (ICU) में एडमिट (Admit) कराया गया है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। उनकी मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके कारण उन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। अदाकारा काफी दुखी है। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है।

    जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। आप सभी उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।’ उनके इस खबर से उनके फैंस उदास हो गए है और उनके मां के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे है। जरीन खान की मां की तबियत पिछले साल मई में बिगड़ी थी। जिसके कारण अभिनेत्री डेढ़ महीने तक हॉस्पिटल के चक्कर लगाई थी। अभिनेत्री ने उस समय भी अपने प्रशंसकों को अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

    उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था ‘मैं पिछले डेढ़ महीने से अपनी मां की तबियत बिगड़ने से काफी परेशान हूं। मैं लगातार हॉस्पिटल आ-जा रही हूं। वो हॉस्पिटल में एडमिट है। उनके जल्दी ठीक होने के लिए आप सभी प्रार्थना करें। जरीन खान अब तक कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। साल 2021 में उन्होंने हरीश व्यास की फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में अंशुमन झा के अपने मुख्य भूमिका में नजर आई थी। अभिनेत्री हॉरर फिल्म ‘1921’ में भी अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ करण कुंद्रा भी अपनी मुख्य किरदार में नजर आए थे।