अली फजल ने साजिद खान को ‘बिग बॉस 16’ से बेदखल करने का किया समर्थन, बोले- ‘उसे अभी बाहर करो…’

    Loading

    मुंबई: टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) शुरू होने के साथ से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिल्म निर्माता साजिद खान की शो में एंट्री के चलते दर्शकों के और सेलेब्स के बीच खासी नाराजगी देखने मिल रही थी। साजिद खान (Sajid Khan) की शो में एंट्री के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार ‘बिग बॉस 16’ को ट्रोल किया जा रहा था। और तो और होस्ट सलमान खान को भी कई बातें सुनाई जा रही थी। अब इस पूरे मामले पर बॉलीवुड अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता भी चाहते है कि साजिद खान को जल्द से जल्द शो से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। जी हां, अली भी अब साजिद के खिलाफ खड़े हो गए हैं। 

    अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट जारी कर लिखा- ‘साजिद खान को बिग बॉस से अभी बाहर करो…’ इसके साथ जी अली ने कुछ तस्वीरें भी इसके साथ साझा की हैं। आप भी नजर डाले- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by smish (@smishdesigns)

    आपको बता दें, अभिनेता अली फजल से पहले  सोना मोहपात्रा, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता, अदाकारा शर्लिन चोपड़ा, उर्फी जावेद, नेहा भसीन और मंदाना करीमी जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर साजिद खान को शो से बाहर करने को कहा था। इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाती मालिवाल ने भी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को एक पत्र लिखा कर इसकी सूचना दी थी। बता दें,  #MeToo मूवमेंट के दौरान साजिद खान के खिलाफ कई महिलाओं ने मोर्चा खोल लिया था। कई महिलाओं ने साजिद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी पोल खोल दी थी।