Anil Kapoor Upcoming Film
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : ओवर द टॉप (OTT) मंच (Plateform) ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) ने सोमवार (Monday) को घोषणा (announcement) की कि उसकी नई फिल्म (Film) ‘थार’ (Thar) में बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता (Actor) अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनके बेटे एवं अभिनेता हर्षवर्धन कपूर नजर आएंगे।

    राज सिंह चौधरी इस थ्रिलर फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे और इसका निर्माण ‘अनिल कपूर फिल्म कम्पनी’ (एकेएफसी) के बैनर तले किया जाएगा। ‘थार’ 80 के दशक की एक कहानी है, जो सिद्धार्थ नाम के शख्स पर केन्द्रित है। सिद्धार्थ की भूमिका हर्षवर्धन निभाएंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘नौकरी के लिए पुष्कर जाने के बाद, सिद्धार्थ अतीत में हुई एक घटना का बदला लेने की तैयारी शुरू करते हैं। क्या वह सफल होते हैं या पुष्कर उनके जीवन में कोई नया बदलाव लाता है?’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Harsh Varrdhan Kapoor (@harshvarrdhankapoor)

    फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ के बाद अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ‘थार’ में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। फिल्म इस साल गर्मियों में ‘नेटफ्लिक्स’ पर प्रसारित की जा सकती है। (एजेंसी)