Kajal Aggarwal Baby Shower Ceremony
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल के लिए ये समय काफी हैप्पीनेस का पल है और हो भी क्यों ना आखिर एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है। इनके घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। अभिनेत्री ने जब अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रेगनेंसी की खबर दी थी तो उनके फैंस भी उस वक्त इस गुडन्यूज से झूम उठे थे। वहीं अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ एक और बात शेयर की है दरअसल, अभिनेत्री के गोदभराई की रस्म भी पूरी कर ली गई है।

    उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर इस रस्म की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें अभिनेत्री अपने पति गौतम किचलू के साथ बैठी दिखाई दे रही है। उनके साथ उनके फैमिली मेंबर भी इस पल में चार चांद लगाते दिखाई दे रहे है। अदाकारा रेड कलर की साड़ी पहनी है और अपने सिर पर पल्लू भी रखी नजर आ रही है। वहीं उनके पति गौतम किचलू वाइट कलर का कुर्ता और पैजामा पहने है साथ ही कुर्ते के ऊपर रेड कलर का ब्लेजर भी पहने नजर आ रहे है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने आंखो पर स्टाइलिश सनग्लास भी लगाया है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

    काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर 2020 को गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बधी थी। न्यू ईयर पर इन्होंने अपने प्रेग्नेंट की गुड न्यूज दी थी। हालांकि, इस वक्त अभिनेत्री बड़े पर्दे से दूर है, लेकिन वो जल्द ही अपनी वापसी करेंगी और अपनी आगामी तेलुगु भाषा एक्शन ड्रामा फिल्म ‘आचार्य’ में राम चरण और चिरंजीवी के साथ अपनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनकी दूसरी तमिल भाषा की आगामी फिल्म ‘हे सिनामिका’ है। जिसमें ये दुलकर सलमान के साथ लीड रोल प्ले में दिखाई देंगी।