Ankita Lokhande
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : छोटे पर्दे (Small Screen) की फेमस (Famous) एक्ट्रेस (Actress) अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने एक बार फिर से अपनी शादी (Married) रचाई है। जी हां आपने सही सुना पहले से शादीशुदा अभिनेत्री ने एकबार फिर से शादी कर ली है। हालांकि, इस बार भी उनके पति (Husband) विक्की जैन (Vicky Jain) ही है। आइए जानते है की अदाकारा को ऐसा क्यों करना पड़ा। दरअसल, इस कपल ने अपने शादी के बाद एक टीवी शो में डेब्यू किया है। जो हाल ही में स्टार प्लस पर शुरू रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ है।

    अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन बहुत जल्द ही स्टार प्लस के स्क्रीन पर दिखाई देने वाले है। जिसमें ये शादी करते दिखाई देंगे। अंकिता लोखंडे ने इस शो के प्रोमो को अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर किया था। अभिनेत्री ने अपने शादी वाले लुक की तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीरों में वो शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे है। ये कपल तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘मम्मा आपकी मर्जी है हमारी आज्ञा, हां हमने फिर से शादी कर ली.. मेरी माँ की इच्छा पूरी करने के लिए थैंकू स्टार प्लस मुझे मराठी मुल्गी होने पर गर्व है… और अब जैन की पत्नी, ️हमें रविवार को रात 8 बजे केवल स्टार प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखना न भूलें’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

    अंकिता लोखंडे और पति विक्की जैन इस रविवार को रात 8 बजे इस शो में पार्टिसिपेट करते दिखाई देंगे। जिसमें ये कपल अपने शादी के पलों को रिक्रिएट करते दिखाई देंगे। जिससे ये कपल बहुत खुश है और स्टार प्लस के शुक्रगुजार भी है। जिसने उन्हें इस पल का आनंद लेने का मौका दिया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

    स्टार प्लस पर इस नए रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ की शुरुआत 27 फरवरी को हुआ है। इस शो में अभिनय, संगीत, कॉमेडी, नृत्य, क्रिकेट जैसे कई क्षेत्रों की जोड़ियां भाग लेंगी। इस शो में एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के साथ पार्टिसिपेट कर चुकी है। इनके साथ-साथ अर्जुन बिजलानी और नेहा बिजलानी, मोनालीसा और विक्रांत सिंह राजपूत, अंकित तिवारी और पल्लवी शुक्ला, गौरव तनेजा और रितु तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट जैसी कई जोड़ियां दिखाई देंगी।