अर्जुन कपूर नहीं होंगे ‘पुष्पा 2’ का हिस्सा, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू

    Loading

    मुंबई: पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर ‘पुष्पा: द राइज़’ (Pushpa: The Rise) ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। यह फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया था। कोरोनोवायरस महामारी के बाद  ‘पुष्पा: द राइज़’ ने फिल्म इंडस्ट्री को राहत दिलाई थी। इसने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था। दर्शकों ने भी इस फिल्म को खूब वाहवाही की थी। तभी से फैंस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी कि ‘पुष्पा 2’ में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर दमदार किरदार में दिखाई देंगे। 

     ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स अर्जुन कपूर को फिल्म में लेने का मन बना चुके है। जल्द ही फिल्म मेकर्स अर्जुन के नाम का ऐलान करेंगे कि अभिनेता को ‘पुष्पा 2’ में पुलिस की भूमिका के लिए आधिकारिक तौर पर साइन कर लिया है। यह खबर मीडिया में आने के बाद से अर्जुन के फैंस काफी खुश हो गए थे। इसी बीच  ‘पुष्पा 2’ और अर्जुन से जुड़ी एक अहम खबर सामने हैं। पिंकविला ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘अर्जुन पुष्पा 2 का हिस्सा नहीं होंगे। फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। 20 से 30 तारीख के बीच फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में  हैदराबाद में शूटिंग की जाएगी। फिर हम जंगल और अन्य जगहों पर फिल्म से जुड़े अहम सीन की शूटिंग होगी।’ 

    बता दें, ‘पुष्पा: द राइज़’ को मूल रूप से तेलुगु में फिल्माया गया था, इसके बाद फिल्म को हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब कर पूरे भारत में रिलीज किया गया था।