Mumbai Cruise Drugs Case
File Photo: ANI

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Aaryan Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया है। आर्यन पर ड्रग्‍स लेने और बेचने का आरोप लगा है। आर्यन को कोर्ट ने एक दिन के लिए कस्टडी में भेज दिया गया है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया है। अब शाहरुख खान और उनका परिवार इस वक़्त मुश्किल वक़्त से गुजर रहा है। 

    आर्यन को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में रखा गया हैं।  8 अक्टूबर की शाम को उन्हें मुंबई के आर्थर जेल ले जाया गया था। जेल में आर्यन को कोविड रूल्स में क्वॉरंटीन किया गया था। आर्यन और 5 आरोपियों का बुधवार को कोविड टेस्ट किया गया था। अब सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में अब आर्यन समेत 5 आरोपियों को क्वारंटीन बैरक से निकलकर अन्य कैदियों के बीच शिफ्ट कर दिया गया है। इस बात की जानकारी जेल के सुपरिटेंडेंट नितिन वायचल ने दी है। 

    सुपरिटेंडेंट नितिन वायचल ने कहा- आर्यन और अन्य  5 आरोपियों को घर का खाना देने को इजाजत नहीं है। इसलिए उन लोगों को जेल का खाना ही खाना होगा। जेल में आर्यन ने कूपन से बिस्किट, स्नैक्स, पानी की बोतल ली है।’ साथ ही उन्होंने कहा- आर्यन को भी बाकी कैदियों की तरह कंबल और चादर दी गई है।’

    आर्यन खान की जेल में रहेंगे या उन्हें मिलेगा बेल उनकी किस्मत का आज यानी 14 अक्टूबर को उनकी किस्मत का फैसला होगा होगा। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को दी गई जमानत याचिका पर आज सेशंस कोर्ट में सुनवाई होगी। कल कोर्ट ने दोनों वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख दिया था।