
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पिता बन गए हैं
Bhojpuri actor and BJP MP Manoj Tiwari becomes father: भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मनोज तिवारी एक बार फिर पापा बन गए हैं। उनके घर में नए साल पर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। इस खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की हैं। इसमें मनोज तिवारी अपनी न्यू बॉर्न बेबी के साथ दिखाई दिए। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस खूबसूरत तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा ‘मेरे घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। मुझे एक बार फिर से का पिता बनने का सौभाग्य मिला है… जय जगदंबे।‘
अभिनेता मनोज तिवारी ने पोस्ट की हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। आप भी देखें-
मेरे घर आयी एक नन्ही परी… I am blessed with a baby girl… जय जगदंबे.. 🙏🙏 pic.twitter.com/JYarVvRf4X
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020
मनोज तिवारी ने जैसे ही ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह खुशखबरी शेयर की वैसे ही उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। इस खबर के साथ मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। मालूम हो कि मनोज तिवारी की बड़ी बेटी मुंबई में रहती है। अभिनेता अक्सर अपनी बेटी से मिलने मुंबई आया करते हैं।
मालूम हो कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मनोज तिवारी का अच्छा खासा नाम हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके साथ उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के गाना गाया था। भोजपुरी फिल्म में करियर करने के बाद मनोज तिवारी में राजनीति की ओर अपना रुख किया हैं। वे दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।