राजेश खन्ना का जन्मदिन
राजेश खन्ना का जन्मदिन

Loading

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार (Super Star) राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आज 81वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 1969 से 1975 के बीच उनका ऐसा बोलबाला था कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट (Superhit) होती थी। उनका स्टारडम (Stardom) इस लेवल पर था कि उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम भी राजेश (Rajesh) रखे गए थे। सुपरस्टार (Super Star) से जुडे कई किस्से हैं जो उनके प्रति फैंस का दीवाना पन जाहिर करते हैं। तभी तो 1970 के दशक में 1970 के दशक में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) हर एक फिल्म हिट होती। आज उनके जन्मदिन पर जानतें हैं की किस तरह राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया था। 

राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है। उनके जैसा स्टारडम शायद ही किसी को नसीब हुआ हो। अपनी खास तरह की अदाकारी और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर काका ने ज्यादातर ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनमें जिंदगी और रिश्तों की बात की गई हो। 

 

राजेश खन्ना

 

रोमांस के ‘किंग’

एक्शन फिल्मों के दौर में उन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के जरिए कामयाबी की इबारत लिखी। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर, 1942 को हुआ था। 1969 से 1971 के बीच राजेश खन्ना ने 15 सोलो लीड रोल वाली फिल्मों में काम किया और सभी हिट रहीं। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे कोई नहीं तोड़ सका है। टैलेंट हंट प्रतियोगिता को जीतने के बाद राजेश खन्ना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1966 में आखिरी खत से की थी, जो 1967 के ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक एंट्री बनी।

 

रोमांस किंग (राजेश खन्ना)

 

इसके बाद राजेश खन्ना ने कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका सही समय 1969 से शुरू हुआ। उस साल उनकी कई फिल्में आईं, जिनमें से अधिकतर सफल रहीं। राजेश खन्ना की फिल्मों का मुख्य आकर्षण संगीत और संवाद हुआ करते थे। वो जिस अंदाज में कहते थे, उससे उन लाइनों का मतलब और गहरा हो जाता था। 29 दिसम्बर को राजेश खन्ना की जयंती है। इस मौके पर उनकी क्लासिक फिल्में और उनके लोकप्रिय संवाद।

लड़कियां थी दीवानी 

1970 के दशक में इनके बंगले पर लड़कियों के इतने खत आते थे कि उन्हें पढ़ने के लिए अलग से एक शख्स रखना पड़ा। इनमें कई खत खून से लिखे होते थे। 3 साल में राजेश खन्ना ने लगातार 15 फिल्में हिट दी थीं जो कि एक रिकॉर्ड था। इसके बाद राजेश खन्ना से स्टारडम संभाले नहीं संभला तो वो ये तक सोचने लगे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो जाएं। वो 14 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए और 3 बार यह अवॉर्ड उन्होंने अपने नाम भी किया। 

राजेश खन्ना की चर्चित पर्सनल लाइफ 

राजेश खन्ना जितना अपने स्टारडम और सक्सेस की वजह से चर्चा में रहे उससे कहीं ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाकी को लेकर रहे ।  राजेश खन्ना के वैसे तो कई एक्ट्रेस संग अफेयर रहे लेकिन अंजू महेंद्रू के साथ उनका रिलेशन 7 साल तक चला। दोनों उस दौर में लिव इन रिलेशनशिप में रहे। हालांकि दोनों कभी शादी नहीं कर पाए। हैरान करने वाली है कि अंजू ने उस दौर के सबसे हैंडसम और सक्सेफुल एक्टर से शादी करने के लिए मना किया। 

 

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू

 

अंजू महेंद्रू ने दो शर्तों की वजह से राजेश खन्ना से शादी नहीं की थी। दरअसल, राजेश खन्ना ने पहले अंजू महेंद्रू के सामने और बाद में डिंपल कपाड़िया के सामने पहली शर्त ये रखी थी कि वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी और दूसरा वह एक पारिवारिक जिंदगी और बच्चों की देखभाल करेंगी। अंजू ने तो ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन राजेश खन्ना संग शादी कर डिंपल कपाड़िया खुशी-खुशी जिंदगी बिताने लगी। डिंपल को शादी के सालों बाद ये शर्त खटकने लगी थी। दोनों साल 1982 में अलग हो गए लेकिन कभी तलाक नहीं लिया। 

 

राजेश खन्ना और डिंपल