टाइगर श्रॉफ ने खोला राज ; इस एक्ट्रेस के है दीवाने, इसे सुनकर कहीं दिशा नाराज न हो जायें

    Loading

    मुंबई : जैसा की हम सबको पता है, टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patni) के रिलेशन की खबरें तो अब आम हैं। दोनों साथ में वेकेशन, पार्टी और डेट पर जाते रहते हैं।  हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को कन्फर्म नहीं किया है।

    खैर भले ही टाइगर और दिशा इस बात को कन्फर्म नहीं करते, लेकिन फैंस को पता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन आज हम जिसके बारे में बात कर रहे है  वो दिशा पाटनी नहीं बल्कि टाइगर की पसंदीदा एक्ट्रेस है जिनके टाइगर बड़े दीवाने है।

    दिशा और टाइगर पर्सनल लाइफ में क्लोज होने के अलावा दोनों साथ में काम भी कर चुके हैं और फैंस को दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री पसंद है। दिशा की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। कई लोगों की वह फेवरेट एक्ट्रेस हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर की फेवरेट एक्ट्रेस दिशा नहीं हैं। जी हां टाइगर की फेवरेट एक्ट्रेस दिशा  ना होते हुए कोई और है।

    ये है टाइगर की फेवरेट एक्ट्रेस

    दरअसल, हाल ही में टाइगर ने इंस्टाग्राम पर फैंस से बात की। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक ने टाइगर से पूछा कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है सर? फैंस को लगा था कि टाइगर, दिशा का नाम लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने जवाब दिया, माधुरी दीक्षित मैम. अब कहीं टाइगर के इस जवाब से दिशा को बुरा न लग जाए। वैसे देखा जाये तो उन्हें बुरा नहीं लगना चाहिए प्यार अपनी जगह और व्यक्तिगत पसंद अपनी जगह है।