Anil Kapoor
Photo: Instagram

Loading

मुंबई: बॉलीवुड में दो चीजें सदाबहार है। एक तो देव आनंद की फिल्में और दूसरी अनिल कपूर की जवानी। 66 साल की उम्र में भी अनिल कपूर के चेहरे पर ना तो कोई शिकन नजर आती है और ना ही उनकी एनर्जी में कोई कमी दिखाई देती है। हाल ही में अनिल कपूर ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आए।

फाइटर मोड ऑन

अनिल कपूर ने वर्कआउट की अपनी इस फोटो को जब सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर सारे वीडियो को साझा करते हुए एक मजेदार कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘फाइटर मोड ऑन।’

बॉलीवुड हस्तियां कर रहे हैं कमेंट

इस तस्वीर पर उनके फैंस ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी जमकर कमेंट किया। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने कमेंट किया है- ‘फाइटर’, तो वहीं बिपासा बसु भी खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने तस्वीर के नीचे इमोजी साइन में wow लिखकर अपना उत्साह जाहिर किया। होस्ट मनीष पॉल ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- ‘मैन ऑन मिशन।’ 

यूजर्स कर रहे हैं सवाल

बॉलीवुड दिग्गजों के अलावा फैंस भी खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा ऑलवेज एवरग्रीन। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इनकी उम्र नहीं बढ़ती है। हालांकि कुछ यूजर्स उनके ऑक्सीजन मास्क लगाने को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अगर मास्क लगाने की जरुरत पड़ रही है तो दौड़ क्यों रहे हो? वैसे अनिल कपूर की इस पोस्ट पर एक कमेंट काफी मजेदार है और वो है ‘साठे का पाठा।’

एनिमल में दिखेंगे अनिल कपूर

60 की उम्र पार कर चुके अनिल कपूर की ये एनर्जी वाकई काबिले तारीफ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही संदीप रेड्डी की फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर सिंह और अनिल कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।