Priyanka Chopra
मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलती प्रियंका चोपड़ा की फोटो

Loading

मुंबई : ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत (India) आ गईं हैं। शुक्रवार की सुबह एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चोपड़ा को अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Malti Marie) नजर नहीं आईं। जिसका साफ मतलब है कि एक्ट्रेस अकेले भारत आईं हैं।

एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और ग्रे पैंट पहना था। इसके साथ वो ब्लैक श्रग भी कैरी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट से बाहर निकलकर मीडिया के सामने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। जहां पैपराजी और उनके फैंस ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर किया। जिसके बाद वो अपनी टीम के साथ अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी कार में बैठकर अपने मोबाइल से मुंबई की सड़क को कैप्चर करती दिखाई दे रही हैं। 

सोशल मीडिया के जरिए दी थी मुंबई आने की जानकारी  

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 26 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ भारत आने की खबर को शेयर की थीं। उन्होंने अपने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय पासपोर्ट और बोर्डिंग पास को अपने हाथ में पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की थीं। एक्ट्रेस ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “एक मिनट हो गया मुंबई।” एक्ट्रेस ने दिल की आंख वाली इमोजी भी शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था, “इंतजार नहीं कर सकती।”

मुंबई क्यों आई हैं प्रियंका चोपड़ा  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के भारत आने का कारण जिओ मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 (Jio MAMI Film Festival 2023) का आयोजन होना है। जिसकी ओपनिंग नाइट को एक्ट्रेस होस्ट करती नजर आएंगी। जिओ मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 इस साल 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई अलग-अलग फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन प्रियंका चोपड़ा और कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी इस इवेंट की ओपनिंग नाइट को होस्ट करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कबीर खान, विशाल भारद्वाज, जोया अख्तर, विक्रमादित्य मोटवाने, फरहान अख्तर, रितेश देशमुख और राणा दग्गुबाती इस महोत्सव के बोर्ड सदस्य हैं।