Akshay Kumar
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों उत्तराखंड (Uttarakhand) की चारधाम यात्रा कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर केदारनाथ मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। जिसका एक वीडियो अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके बाद एक्टर बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां अक्षय कुमार ने कड़ी सिक्योरिटी के बीच बद्री बाबा का दर्शन किया।

इस दौरान एक्टर ब्लैक हुडी में दिखे। वो गले में रुद्राक्ष की माला पहने और माथे पर चंदन का टीका लगाए भक्ति में लीन नजर आए। अक्षय कुमार मंदिर के बाहर निकलकर अपने प्रशंसकों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हेलीकॉप्टर से यात्रा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार ने लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड में शूटिंग का सौभाग्य !! श्री बद्रीनाथ धाम के रास्ते में। बिल्कुल अद्भुत। कोई शब्द नहीं है। जय बद्री विशाल।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वहीं अब एक्टर जागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं। एक्टर ने जागेश्वर धाम से इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर भी शेयर किया है। जिसमें वो अपने हाथ जोड़े सिक्योरिटी के बीच मंदिर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “जागेश्वर धाम निर्मल शांत और आनंदमय।” साथ ही उन्होंने मंत्र भी लिखा, “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” एक्टर के इस पोस्ट को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लाइक कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अगर बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आए थे। एक्टर इन दिनों फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा अक्षय कुमार ‘ओह माय गॉड 2’, ‘सोरारई पोटरु’ की हिंदी रीमेक, ‘हेरा फेरी 3’ और मराठी फिल्म ‘वेदात मराठे वीर दौडले सात’ में भी दिखाई देंगे।