Anupam Kher
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अमेरिका (America) में 12 मार्च को होने वाले 95वें ऑस्कर अवॉर्ड को प्रेजेंट करती नजर आएंगी। उनके अलावा ऑस्कर 2023 के मंच पर कई अन्य हॉलीवुड प्रजेंटर भी दिखाई देंगी। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने ऑस्कर प्रेजेंटर्स में से एक होने पर दीपिका पादुकोण को बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण की एक पुरानी तस्वीर शेयर किया है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर उस दौरान की है जब बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले वो अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में अभिनय की बारीकियां सीख रही थी।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑस्कर 2023 के प्रेजेंट की लिस्ट भी शेयर किया है। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “सबसे प्रिय दीपिका पादुकोण! इस वर्ष के ऑस्कर समारोह में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक होने पर बधाई! हर बार जब आप सफलता की सीढ़ी पर एक कदम और ऊपर चढ़ती हैं, तो एक्टर प्रिपेयर्स में हम आपकी यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं। एक व्यक्तिगत नोट पर आपके शिक्षक के रूप में मैं हमेशा जानता था कि आकाश की सीमा नहीं है। तुम परे जाओगी!! प्यार और आशीर्वाद हमेशा! ‘पठान’ के लिए भी बधाई! जय हो!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

मालूम हो कि ऑस्कर 2023 के मंच पर दीपिका पादुकोण के साथ कई अन्य हॉलीवुड प्रजेंटर भी दिखाई देंगी। जिसकी लिस्ट में एरियाना डेबोस, रिज अहमद, ट्रॉय कोत्सुर, मेलिसा मैक्कार्थी, सैमुअल एल जैक्सन, डोनी येन, ग्लेन क्लोज़, क्वेस्टलव, जोनाथन मेजर्स, एमिली ब्लंट, माइकल बी जॉर्डन, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कॉनेली, जेनेल मोनाए और ज़ो सलदाना भी शामिल है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण के ऑस्कर 2023 की प्रेजेंटर होने पर सभी उन्हें बधाईयां देते हुए प्राउड फील कर रहे हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म ‘पठान’ के सक्सेस को भी खूब एन्जॉय कर रही हैं।