अरिजीत सिंह ने दुबई कॉन्सर्ट में गाया ‘द आर्चीज’ का गाना ‘इन राहों में’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Loading

मुंबई: जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ के जरिए स्टार किड्स सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर आने वाली लाइव-एक्शन म्यूजिकल फिल्म ‘द आर्चीज़’ अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। जहां फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सिंगर अरिजीत सिंह ने दुबई में एक कॉन्सर्ट में ‘द आर्चीज’ के अपने नए ट्रैक ‘इन राहों में’ की एक विशेष झलक पेश करके फैंस को हैरान कर दिया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

कॉमिक बुक आर्चीज़ से प्रेरित ‘द आर्चीज़’ की यह फिल्म 60 के दशक पर आधारित है। फिल्म में एक्टर की एक्टिंग भी काफी अच्छी मानी जा रही है। इस फिल्म को देखकर आपको पॉप कल्चर की याद आ जाएगी। साथ ही एंग्लो इंडियन वाइब भी देखने को मिलेगा। स्कूल के कुछ दोस्तों के ग्रुप पर आधारित फिल्म की कहानी में प्यार से दोस्ती तक का सफर दिखाई देगा।

बता दें कि ‘द आर्चीज़’ 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म टाइगर बेबी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और जोया अख्तर द्वारा निर्देशित है। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने आर्ची एंड्रयूज, सुहाना खान ने वेरोनिका लॉज, खुशी कपूर ने बेट्टी कूपर, मिहिर आहूजा ने जुगहेड जोन्स, वेदांग रैना ने रेगी मेंटल और अदिति डॉट सहगल ने दिल्टन डोइली की भूमिका निभाई है।