Debina-Gurmeet
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और उनके पति एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के लिए साल 2022 बेहद ही खास रहा है। क्योंकि वो साल 2022 में दो बार अपने बच्चों के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने दो बेटियों का वेलकम किया है। देबिना बनर्जी ने 3 अप्रैल 2022 दिन रविवार को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम कपल ने लियाना रखा है। वहीं 11 नवंबर 2022 को देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपनी दूसरी बेटी के पैरेंट्स बने हैं।

    कपल ने अपने इन खुशियों को अपने प्रशंसकों के साथ अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था। हालांकि, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपने दूसरी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया था। जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब प्रशंसकों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई है क्योंकि कपल ने अपने दूसरी बेटी के नाम से पर्दा उठा दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने दूसरी बेटी के नाम का मतलब भी समझाया है। बता दें कि कपल ने अपनी दूसरी बेबी गर्ल का नाम दिविशा रखा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

    हाल ही में देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दूसरी बेटी के साथ तस्वीर शेयर किया है। जिसमें देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपनी लाडली को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘हमारे मैजिकल बच्चे का नाम रखा गया है ‘दिविशा’ जिसका अर्थ है सभी देवी/देवी दुर्गा के प्रमुख।’ कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम मां दुर्गा से जुड़ा हुआ रखा है। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के दूसरी बेटी का नाम जानकर फैंस भी बेहद खुश है। प्रशंसकों को भी ये नाम बेहद प्यारा लगा है। फैंस इस पोस्ट को लाइक कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।