Deepika Padukone
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने प्रशंसकों के साथ एक प्राउड फिलिंग वाली न्यूज शेयर की हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के मंच पर नजर आएंगी। वो इस मंच पर एक बड़ी जिम्मेदारी निभाती दिखाई देंगी। इस 95वें ऑस्कर में उन्हें प्रजेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

ऑस्कर 2023 के मंच पर दीपिका पादुकोण के साथ कई अन्य हॉलीवुड प्रजेंटर भी दिखाई देंगी। जिसकी लिस्ट दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लिस्ट में एरियाना डेबोस, रिज अहमद, ट्रॉय कोत्सुर, मेलिसा मैक्कार्थी, सैमुअल एल जैक्सन, डोनी येन, ग्लेन क्लोज़, क्वेस्टलव, जोनाथन मेजर्स, एमिली ब्लंट, माइकल बी जॉर्डन, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कॉनेली, जेनेल मोनाए और ज़ो सलदाना का नाम शामिल है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “#ऑस्कर#ऑस्कर95” उनके इस पोस्ट पर सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी क्लैप वाला इमोजी शेयर किया है। बता दें कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में किया गया है। जिसको लेकर अमेरिका में जोरों से तैयारियां चल रही है। ऑस्कर 2023 में फिल्म ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ गाना भी नॉमिनेट हुआ है’ जिसके लिए एसएस राजामौली और एक्टर राम चरण अमेरिका पहुंच चुके हैं।