Jr NTR
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : साउथ सुपरस्टार (South Superstar) जूनियर एनटीआर (Jr NTR) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी जूनियर एनटीआर को बर्थडे विश किया है। ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं जूनियर एनटीआर! आपको एक खुशी का दिन और आने वाले साल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरे मित्र, युद्धभूमि पर आपका इंतजार कर रहे हैं। आपका दिन सुख शांति से भरा रहे …जब तक हम नहीं मिलते पुतिना रोजु सुभकांशालु मित्रमा।”

एक्टर ने ट्वीट में आंख मारने वाला इमोजी भी यूज किया है। ऋतिक रोशन के इस ट्वीट से फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। हालांकि, एक्टर ने अपने इस ट्वीट में फिल्म ‘वॉर 2’ का जिक्र नहीं किया है।

बता दें कि फिल्म ‘वॉर’ 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था जबकि यशराज फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे। वहीं फिल्म में वाणी कपूर, आशुतोष राणा और अनुप्रिया गोएंका ने सपोर्टिंग रोल निभाया था।

अगर बात करें जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट कि तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘एनटीआर 30’ के टाइटल का ऐलान चुका है। उनकी इस फिल्म का नाम मेकर्स ने ‘देवरा’ रखा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी नजर आएंगे।