Kili Paul
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : तंजानिया (Tanzania) के रहने वाले सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) अक्सर अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लोग उनके डांस को काफी पसंद करते हैं। किली पॉल बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी और हरयाणवी गानों के भी दीवाने हैं। जिसपर वो डांस करने से नहीं चूकते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी बहन नीमा पॉल (Neema Paul) के साथ भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं।

वो दोनों भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के ‘तबला’ गाने पर कमर मटकाते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस वीडियो को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किली पॉल ने वीडियो शेयर कर लिखा, “भोजपुरी गाने के लिए मेरा प्यार और पूरा भारत असीमित है, जल्द ही मैं हिंदी सीखूंगा, लव यू ऑल!” जिसका साफ मतलब यह है कि किली पॉल जल्द ही हिंदी भाषा सीखेंगे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

फिलहाल, उनके इस वीडियो को अब तक 56 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि इससे पहले किली पॉल का सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर डांस करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। किली पॉल के इंस्टाग्राम पर फैंस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जबकि वो सिर्फ 69 लोगों को ही फॉलो करते हैं।