Mandira Bedi
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: पिछले 30 सालों से एक्टिंग के मैदान में सक्रिय मंदिरा बेदी के खाते में एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें स्टार माना जाए। इसके बावजूद मंदिरा का स्टेटस किसी सुपरस्टार से कम नहीं। मंदिरा बेदी के देश में ही नहीं बल्कि देश से बाहर भी करोड़ों फैंस हैं। दरअसल ये स्टेटस उन्हें फिल्मों से नहीं बल्कि क्रिकेट से हासिल हुआ। मंदिरा को क्रिकेट की ग्लैमर गर्ल भी कहा जाता है।

मंदिरा जब नई-नई स्टाइलिश साड़ी में कमेंट्री जोन में बैठी दिखाई देती थी, तब-तब कैमरा क्रिकेट गेम को छोड़ उनपर ही फोकस हो जाता था। खैर, आज मंदिरा बेदी का जन्मदिन है, तो आइये जानते हैं मंदिरा से जुड़ी कुछ खास बातें-

मजबूत इरादों से मारी एंट्री

15 अप्रैल, 1972 को कोलकाता में जन्मी मंदिरा बेदी दूरदर्शन के शो ‘शांति’ से एक्टिंग के मैदान में एंट्री मारी। 90 के दशक में इस शो की पॉपुलैरिटी ने मंदिरा को घर-घर में पहचान दिला दी। ये धारावाहिक मजबूत इरादों वाली एक ऐसी लड़की की कहानी थी, जो अपने ऊपर हुए जुल्म का हिसाब करना जानती थी। ये शो काफी लोकप्रिय रहा। इसके बाद मंदिरा ने कई फिल्मों और सीरियलों में काम किया, लेकिन उन्हें ‘शांति’ जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई।

ग्लैमर को बनाया हथियार 

साल 2003 में मंदिरा बेदी ने सोनी टीवी के साथ स्पोर्ट्स जगत में प्रवेश किया। मंदिरा बेदी ने क्रिकेट कमेंट्री में भी हाथ आजमाया, लेकिन लोग उन्हें बोलते नहीं देखते रहना चाहते थे। इसके जरिए मंदिरा ने ग्लैमर को हथियार बनाकर खासी कामयाबी अर्जित की।

सोशल मीडिया पर होना पड़ा शिकार

मंदिरा को उनका फिटनेस के लिए भी जाना है और अक्सर वह अपने फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। ऐसे में कई बार उन्हें अपने फोटोज के लिए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। साल 2021 में जब उनके पति का निधन हुआ, तो संस्कार और कपड़ों को लेकर उनकी जमकर आलोचना की थी।