Raghav Chadha-Parineeti Chopra
Photo - Instagram

Loading

मुंबई: परिणीति चोपड़ा बीते कुछ दिनों से  आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने रिश्ते को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पहले खबर यह आ रही थी कि परिणीति और राघव दिल्ली में 10 अप्रैल को सगाई करने वाले हैं। लेकिन अब तक इन अफवाहों पर परिणीति और राघव चड्ढा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

लंदन के लिए हुई रवाना

हालही में परिणीति को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है और इन सबके बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी को बता रही हैं कि वो लंदन जा रही हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सगाई की रस्में पहले दिल्ली में होनी थी, जहां परिणीति और राघव के परिवार के लोग और करीबी दोस्तों के शामिल होने की बातें कही गई थी। लेकिन एक्ट्रेस के अचानक लंदन रवाना होने से लगता है अब सगाई वहीं की जाएगी।

सुर्खियां बनी परिणीति और राघव की डेटिंग

बीते दिनों दोनों मुंबई में लंच डेट पर स्पॉट होने के बाद परिणीति और राघव के डेटिंग की ख़बरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद राघव और परिणीति को कई बार एक साथ देखा गया। हालांकि जब परिणीति से राघव को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा पर शरमा गई थीं। इससे तो साफ़ जाहिर होता है कि परिणीति के मन में शादी के लड्डू फूट रहे हैं।

सांसद ने दी बधाई

वैसे इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर राघव और परिणीति को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था- ‘मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं, उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आप दोनों के साथ हैं।’