
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी की रस्में 23 और 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होगी। 13 मई को परिणीति और राघव ने सगाई की थी। जिसके बाद से आए दिन इनके शादी से जुड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। दोनों के शादी के कार्ड भो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी की रस्में 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास के साथ शुरू हुई है। अरदास के बाद शबद कीर्तन भी हुआ। वहीं 19 सितंबर को परिणीति और राघव की मेहंदी सेरेमनी थी। परिणीति ने हाथों पर राघव के नाम की मेहंदी रचाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति और राघव अपनी शादी में सेम कलर की ड्रेस में नजर आएंगे। दोनों ने अपनी शादी के लिए पेस्टल कलर चुना है।
खबरों की माने तो शादी में इनवाइटेड गेस्ट को भी ऐसे कलर का ड्रेस पहनने को कहा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार शादी में पंजाबी डिश होगा। हालांकि, फ्रेंच डिश और राजस्थानी खाना भी मिल सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि परिणीति और राघव ने अपनी संगीत सेरेमनी में 90 के दशक के गानों की फरमाइश की है।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 सितंबर को परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी। 24 सितंबर को राघव की सेहराबंदी होगी। जिसके बाद वो बारात के साथ लीला पैलेस पहुंचेंगे। पैलेस में राघव चड्ढा की एंट्री बोट पर होगी। परिणीति और राघव की जयमाला दोपहर में होगी। जिसके बाद 4 बजे दोनों फेरे लेंगे और 24 को ही राघव की दुल्हनिया परिणीति की विदाई होगी। 30 सिंतबर को परिणीति और राघव ‘द ताज लेक’ पर रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। बता दें कि कपल के शादी में टाईट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है।