
मुंबई : ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अल्लू अर्जुन का लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum) में वैक्स (मोम) का स्टैचू लगने जा रहा है।
टॉलीवुड के पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता को अब एक बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। ये खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में अल्लू अर्जुन के वैक्स स्टैचू लगने का काम शुरू हो गया है। खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन स्टैचू के लिए अपना माप देने के लिए अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर लंदन जाएंगे। जहां वो दो दिनों तक रुकेंगे। अल्लू अर्जुन के वैक्स स्टैचू से साल 2024 में पर्दा हटाया जाएगा।
View this post on Instagram
बता दें कि अल्लू अर्जुन से पहले भी मैडम तुसाद में प्रभास, महेश बाबू और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का भी वैक्स स्टैचू लगाया गया है। मैडम तुसाद पिछले 150 साल से भी अधिक समय से वैक्स स्टैचू बना रहे हैं। एक स्टैचू को बनाने के लिए चार महीने से अधिक का समय लगता है। जिसे 20 से अधिक कलाकारों की टीम द्वारा तैयार किया जाता है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का डायरेक्शन एक बार फिर सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट में भी अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साटेड हैं। फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।