
मुंबई: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। अब खबर है कि साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। पूजा को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। फिलहाल पूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
View this post on Instagram
एक वेबसाइट की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूजा हेगड़े मुंबई बेस्ड एक क्रिकेटर से शादी करने जा रही हैं। हालांकि इस बारे में कुछ ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। वैसे ये पहली बार नहीं है कि पूजा का नाम किसी क्रिकेटर से जुड़ा है। इससे पहले, कई पोर्टल में दावा किया गया था कि पूजा हेगड़े कर्नाटक के एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि पूजा ने इन सब रुमर्स को खारिज कर दिया था।
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग के दौरान पूजा हेगड़े का नाम सलमान खान से भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद इस रोमांस की भी हवा निकल गई।हालांकि, इससे पहले भी पूजा हेगड़े के क्रिकेटरों के साथ लिंकअप की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन इस बार मामला इसलिए खास बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इस क्रिकेटर को पूजा की भाई की शादी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए देखा गया था। फ़िलहाल इस लिंक अप को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
पूजा ने 2014 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनका रंग बॉलीवुड में ज्यादा नहीं जम सका। हालांकि, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।