Sara Ali Khan Travels In Metro
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि अदाकारा ने बुधवार को अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर मेट्रो (Metro) में सफर किया। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।

जिसमें वो मुंबई मेट्रो में बैठकर ट्रेवल करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वो काफी खुश नजर आ रही हैं। साथ ही वो कैमरे के सामने अपने हाथ हिलाती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट और पिंक कलर की प्रिंटेड कुर्ती में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, “मुंबई मेरी जान” साथ ही एक रेड हार्ट एमोजी भी बनाई। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘इन दिनों’ गाना सुना जा सकता है।  

बता दें कि एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल जनवरी में शुरू हुई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। फिल्म में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के अलावा अनुपम खेर, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, नीता गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 8 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी। सारा अली खान आखिरी बार फिल्म ‘गैसलाइट’ में नजर आई थीं।