
मुंबई : टीवी प्रोग्राम ‘शार्क टैंक इंडिया 1’ (Shark Tank India) के जज और ‘भारत-पे’ (Bharat Pe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपने फैंस के साथ एक दुखद खबर शेयर किया है। मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर (Ashok Grover) का मंगलवार को निधन हो गया है। अशोक ग्रोवर ने 69 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। अपने पिता को खोकर अशनीर अंदर से टूट चुके हैं।
अशनीर ने अपने पिता के निधन की जानकारी अपने फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर को शेयर कर एक इमोशनल नोट भी लिखा है। अशनीर ग्रोवर ने अपने पिता अशोक ग्रोवर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “अलविदा पापा। लव यू! स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना। अशोक ग्रोवर (पुत्र नन्द लाल ग्रोवर) 04.08.1953 – 28.03.2023” उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस शोक जताते हुए उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
View this post on Instagram
हालांकि, अशोक ग्रोवर का निधन कैसे हुआ इस बात का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि अशोक ग्रोवर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। वो बेटे अशनीर ग्रोवर के साथ दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में रहते थे। अशोक अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटा अशनीर ग्रोवर और बेटी आशिमा ग्रोवर को छोड़ गए। अशनीर ग्रोवर ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले सीजन में बतौर जज नजर आए थे। जिससे वो सुर्खियों में आए थे। हालांकि, वो दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं बने।