Anushka-Virat Expecting Second Baby

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अनुष्का और विराट कोहली (Virat Kohli) के घर में एक बार फिर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है क्योंकि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। जी हां, कपल जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा का दूसरा ट्राईमेस्टर चल रहा है। कपल जल्द ही इस गुड न्यूज को ऑफिसियल करेंगे। खबरों की मानें तो अनुष्का और विराट को पैपराजी द्वारा मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर भी स्पॉट किया गया। जिस दौरान कपल ने तस्वीरों को शेयर करने से मना किया। दोनों ने यह वादा भी किया कि वो जल्द ही खुद इस गुड न्यूज का अनाउंसमेंट करेंगे। 

2021 में हुआ था वामिका का जन्म 

बता दें कि अनुष्का और विराट की दो साल की बेटी है। जिसका जन्म जनवरी 2021 में हुआ था। कपल ने अपनी लाडली का नाम वामिका रखा है। हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

‘चकदा एक्सप्रेस’ में आएंगी नजर 

अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म में पूर्व इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।