Ranveer Deepika Video
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के लविंग कपल में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) के सक्सेस को साथ में एन्जॉय करती नजर आईं हैं।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ कार में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ‘व्हाट झुमका’ गाने पर हुकस्टेप करते नजर आ रहे हैं।

वीडिया में दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आखिर में दीपिका पादुकोण को रणवीर के डायलॉग को रिपीट करते हुए भी सुना जा सकता है। हालांकि, दीपिका ने कहा कि यह रणवीर सिंह से बेहतर कोई नहीं कर सकता है। रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उन्हें यह बहुत पसंद आया!” बता दें कि शनिवार की लेट नाईट को दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखने थिएटर पहुंची थीं। जहां दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह का जैकेट पहने हुए देखा गया था। दीपिका पादुकोण को भी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ खूब पसंद आई है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

गौरतलब है कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने 11.10 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की है। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले वीकेंड पर 19 करोड़ रुपये का कारोबार की है। इसी के साथ फिल्म ने कुल 46.15 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।