काम न मिलने से परेशान साउथ एक्टर ने किया सुसाइड, टॉलीवुड में छाया मातम

Loading

मुंबई: साउथ इंडियन एक्टर संपत जे राम की आत्महत्या से पूरा टॉलीवूड सदमे में है। बताया जा रहा है कि काम ना मिलने से परेशान संपत ने शनिवार को नेलमंगला में अपने घर पर ही मौत को गले लगा लिया। संपत ने कई कन्नड़ फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके इस आकस्मिक निधन से पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई।

खबरों के मुताबिक संपत पिछले कई महीनों से काम की तलाश कर रहे। जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। संपत का परिवार भी कई परेशानियों से जूझ रहा था। डिप्रेशन में आकर एक्टर ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। संपत की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।

कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने सितारे संपत कन्नड़ फिल्मों के अलावा तमिल और तेलगू की कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। श्री बालाजी फोटो स्टुडियो में उनके काम की बड़ी तारीफ हुई थी। एक्टर की मौत से इंडस्ट्री को गहरा धक्का पहुंचा है। कन्नड़ सितारे एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं। फिलहाल संपत का शव उनके घर पर ही रखा गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।