Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: छोटे परदे के सबसे चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो इस शो के हिस्सा रह चुके और मशहूर हास्य कवि शैलेश लोढ़ा ने बकाया मेहनताने की राशि ना चुकाने का आरोप लगाते हुए असित मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पिछले दिनों शैलेश लोढ़ा ने मोदी के साथ अनबन के कारण इस शो को अलविदा कह दिया था। तब से दोनों के बीच काफी तनातनी चल रही थी।

मेकर्स से परेशान हुए शैलेश लोढ़ा

खबरों के मुताबिक शैलेश लोढ़ा का आरोप है कि उन्हें शो को छोड़े लगभग साल भर होने को है, लेकिन मेकर्स उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जब भी उन्होंने इस बारे में मेकर्स से बात की उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस सबसे परेशान होकर मजबूरन उन्हें कानूनी रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

मोदी पर नहीं बनता कोई मामला

इस पूरे मामले पर असित मोदी ने कहा कि उन्होंने कई बार शैलेश लोढ़ा को ऑफिस आकर फॉर्मेलिटी के पेपर साइन करने को कहा। मोदी के मुताबिक वह कंपनी के रूल्स को फॉलो करके अपने पैसे ले सकते हैं। असित मोदी का मानना है कि उन पर कोई मामला बनता ही नहीं है, क्योंकि उन्होंने कभी पैसे देने से इनकार नहीं किया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by All Types of Memes💙 (@tarak_mehataofficialmemes)

दर्शकों के बीच लोकप्रिय है तारक मेहता

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले पंद्रह सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस बीच इस सीरियल के कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया। इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। ये शो आज भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।