निर्देशक जेम्स कैमरून ने रिलीज किया ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का नया पोस्टर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

    Loading

    मुंबई: फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar : The Way Of Water) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए बेताब है। इस फिल्म का नया ट्रेलर हाल ही में आउट हुआ है। ये ट्रेलर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का निर्देशन जेम्स कैमरून (James Cameron) ने किया है। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘अवतार’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। तभी से दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार ये फिल्म 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। 23 सितंबर को दर्शकों के लिए फिल्म ‘अवतार’ एक बार फिर रिलीज होगी।

    फिल्म ‘अवतार’ ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था।  यह फिल्म विजुअल इफेक्ट्स की वजह से काफी मशहूर हुई थी। नीले जीवों के ब्रह्मांड पर आधारित यह कहानी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म का नया ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by James Cameron (@jamescameronofficial)

    फिल्म ‘अवतार’ 2009 में रिलीज हुई थी। 13 साल के लंबे अंतराल के बाद अब ‘अवतार’ के सीक्वल के साथ एक नया अध्याय शुरू होगा। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ अब दिखाएगा कि जेक और जो सलदाना नटिएरी के जीवन में आगे क्या होता है। यह फिल्म 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।