Elli AvrRam
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : अभिनेत्री (Actress) एली अवराम (Elli AvrRam) बॉलीवुड (Bollywood) की सुपरहिट (Superhit) फिल्म (Film) ‘किस किसको प्यार करूं’ (Kis Kisko Pyaar Karoon) से अपनी पहचान बना चुकी है। अभिनेत्री के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। क्योंकि, अदाकारा इसी महीने में स्वीडन से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए भारत आई थी। आज एली अवराम को भारत आए 10 साल पुरे हो गए  है। अभिनेत्री भारत आकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई वर्षों तक पैसों को जमा की थी। जिसके बाद वो भारत आई थी। 

    अभिनेत्री इस बात से खुश है की उन्होंने जैसा सपना देखा था वैसा धीरे-धीरे पूरा भी हो रहा है। यहां तक की एली अवराम ने उन सभी का धन्यवाद भी की है जिन-जिन लोगों ने आज उन्हें इस ऊंचाई पर पहुंचाया है। अभिनेत्री ने ये भी बताया की उनके इस 10 साल के सफर में काफी उतार चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हार नहीं माना और आगे बढ़ती गई। उन्होंने भारत का भी धन्यवाद किया उनका मानना है की उन्हें इस भारत ने बहुत कुछ सिखाया और दिया है साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए हिम्मत भी दिया है।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Elli AvrRam (@elliavrram)

    अभिनेत्री अब तक अपने परफॉरमेंस से अपने फैंस का दिल जीत चुकी है। वहीं अगर हम बात करें इनके वर्क फ्रंट की तो वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुड बॉय’ और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ के साथ-साथ फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ , ‘बटरफ्लाई’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘हाउसफुल 3’, ‘मलंग’, ‘जबरिया जोड़ी’ और ‘फ्रॉड सैयां’ जैसी कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी है।