गौहर खान ने लगाई पति के नाम की मेहंदी, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अदाकारा बहुत जल्द बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ निकाह करने वाले हैं।

Loading

Gauhar Khan mehndi Ceremony:  बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अदाकारा बहुत जल्द बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ निकाह करने वाले हैं। इसी बीच अभिनेत्री गौहर खान ने मेहंदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अदाकारा ने यल्लो कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा है। गौहर के होथों में, होने वाले पति ज़ैद के नाम की मेहंदी लगी है। सोशल मीडिया पर गौहर की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं। उनके फैन्स उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

मालूम हो कि, गौहर खान (Gauhar Khan) आने वाले 25 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ शादी रचाएंगी। शादी से पहले की रस्में दोनों के परिवार वालों ने शुरू कर दी है। हाल ही में गौहर खान की चिक्सा सेरेमनी (Chiksa Ceremony) हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट हुए थे। चिक्सा सेरेमनी के दौरान गौहर और ज़ैद पीले रंग के आउटफिट में दिखाई दिए थे। इस सेरेमनी में परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)