इस शख्स को डेट कर रहीं ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान, तस्वीरों के जरिए मिले सबूत

साल 2013 में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) ने एक दूसरे के साथ तलाक लिया था।

    Loading

    Hrithik Roshan’s ex-wife Sussanne Khan dating with Arslan Goni: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, सुजैन खान इन दिनों किसी को डेट कर रही हैं। सुजैन का नाम बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी (Aly Goni) के भाई अर्सलान गोनी (Arslan Goni) के साथ जोड़ा जा रहा है। यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और डेट कर रहे हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार ‘अर्सलान गोनी और सुजैन खान साथ में काफी समय बिता रहे हैं और एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। पिछले 6 महीनों से सुजैन और अर्सलान एक दूसरे को जानते हैं।’ 

    खबरों की मानें तो, सुजैन और अर्सनाल की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। पहले यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने फिर दोनों में प्यार शुरू हुआ। हालांकि दोनों ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा है लेकिन, इशारा यही है कि दोनों दोस्त से बढ़कर हैं।

    सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सुजैन लगातार अर्सलान के करीब दिखाई दीं। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arslan Goni (@arslangoni)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arslan Goni (@arslangoni)

    साल 2013 में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) ने एक दूसरे के साथ तलाक लिया था। इसके बावजूद यह दोनों साथ मिलकर अपने बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। दोनों साथ में एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते भी दिखाई देते हैं। वहीं अर्सलान ने साल 2017 में ‘जिया और जिया’ फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह ऋचा चड्ढा और कल्कि कोचलिन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे।