बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया हैं | बता दे जब से राज कुंद्रा मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हैं, तब से उनका नाम लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। आपको बता दे की शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है।
अब इसी बीच उनकी प्रॉपर्टी से जुड़ी तमाम तरह की खबरें आ रही हैं। आपको बता दें कि राज कुंद्रा 2800 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। यह तो हर कोई जानता हैं राज कुंद्रा को शानो-शौकत की जिंदगी जीना बेहद पसंद है और वह अपने चाहने वालों पर भी खूब लुटाते हैं। यही नहीं बल्कि राज कुंद्रा तो बेशकीमती तोहफे देने के लिए काफी मशहूर हैं। अब तक राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को ही कई ऐसे महंगे तोहफे दिए हैं, जिसकी कीमत सुनकर आप भी हक्के बक्के रह जाएंगे।
आपको बता दे कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने लंदन में अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर 7 करोड़ का फ्लैट लिया है। और इसके अलावा लंदन में इस कपल का एक एक बंगला भी है, जिसकी कीमत 100 करोड़ बताई जाती है। जब राज ने शिल्पा के लिए यह बंगला खरीदा था तब इसकी कीमत 32 करोड़ के आसपास थी। लेकिन अब इसकी कीमत काफी गुना बढ़ गई हैं।
वही बता दे की जब राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को लम्बोर्गिनी गिफ्ट की थी तो इसे लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। शिल्पा के प्रति राज के प्यार की सब तारीफ़ कर रहे थे। बता दे जब शिल्पा के पास यह गाड़ी थी तब भारत में किसी और के पास इसका सेम एडिशन नहीं था। इसकी कीमत 3 से 5 करोड़ के बीच बताई जाती है।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का सपना था कि मुंबई में उनका घर समंदर किनारे हो और फिर उनके इस सपने को पति राज कुंद्रा ने को भी पूरा कर दिया। राज ने मुंबई में किनारा नाम का एक बंगला बनवाया, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है।
यही नहीं आपको बता दे कि साल 2012 में राज कुंद्रा ने अपनी बीवी शिल्पा शेट्टी के नाम पर नोएडा में तीन हजार स्क्वायर फीट का डुप्लेक्स अपार्टमेंट भी गिफ्ट के तौर पर लिया हैं और यह फ्लैट नोएडा सेक्टर 94 के सुपरनोवा में है। इस अपार्टमेंट में कुल 80 फ्लोर हैं।
राज कुंद्रा ने सगाई के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को कई बेशकीमती तोहफे दिए थे। राज ने शिल्पा को 3 करोड़ की हीरे की अंगूठी दी थी, जिसे आज भी शिल्पा शेट्टी खूब फ्लॉन्ट करती हैं। यह रिंग शिल्पा की फेवरेट और उनके दिल के बेहद करीब भी हैं।
वही आपको बता दे कि दोनों के शादी की तीसरी सालगिरह पर राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को बुर्ज खलीफा का एक फ्लैट गिफ्ट किया था। बताया जाता है की यह फ्लैट 19वें फ्लोर पर है और उसकी कीमत 50 लाख के आसपास है।