Jubin Nautiyal

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के गानों (Songs) को लोग बड़े ही फुर्सत से सुनते है। जब भी बात होती है उनके नए गानों के रिलीज (Release) की तो लोगों में एक अलग ही उत्साह झलकता नजर आता है।

    हाल ही में भूषण कुमार (Bhushan Kumar) की टी-सीरीज (T-Series) द्वारा रिलीज नया गाना ‘ओ आसमान वाले’ (O Aasman Wale) रोचक कोहली द्वारा रचित, मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित और नवजीत बुट्टर द्वारा निर्देशित इस गाने को लोग खूब प्यार दे रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jubin Nautiyal (@jubin_nautiyal)

    यूट्यूब चैनल चैनल पर 20 जनवरी को रिलीज हुआ था

    इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। वीडियो में जुबिन नौटियाल के साथ नेहा खान भी नजर आई। उनकी जोड़ी को उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया है। उनके द्वारा किए गए परफॉर्मेंस के साथ-साथ ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ये गाना टी-सीरीज के  यूट्यूब चैनल चैनल पर 20 जनवरी को रिलीज हुआ था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jubin Nautiyal (@jubin_nautiyal)

    कई हिट गानों में अपना परफॉर्मेंस दे चुके है

    जुबिन नौटियाल अब तक कई हिट गानों में अपना परफॉर्मेंस दे चुके है। जिसमें ‘लुट गए’, ‘तुम ही आना’, ‘वफा ना रास आई’, ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा’, ‘किन्ना सोना’, ‘दिल गलती कर बैठा है’, ‘उड़ जा रे परिंदे’ जैसे गानों से अपने चाहने वालों का दिल जीत चुके है।