Karishma Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) एक्ट्रेस (Actress) करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने वेकेशन पर हैं। वो रविवार को अपनी छुट्टियां मनाने ऋषिकेश, उत्तराखंड पहुंची। जहां से उन्होंने अपनी खुबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आई।

    वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो पहाड़ी इलाकों में चिल करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, ‘यहीं पर आत्मा को ऊर्जा मिलती है।’ साथ ही उन्होंने थ्रोबैक और ट्रेवल डायरीज को हैशटैग भी किया है। बता दें कि अब करिश्मा कपूर को पहाड़ी इलाकों की खूब याद सता रही है। करिश्मा कपूर का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

    प्रशसंक वीडियो को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को अब तक एक लाख 36 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं। हालांकि, वो फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हैं।

    गौरतलब है कि करिश्मा कपूर बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म 21 जून, 1991 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।