Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति राज कौशल (Raj Kaushal) का निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस खबर से फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है। राज के निधन की खबर से उनके दोस्त और सेलेब्स सदमे में हैं। नेहा धूपिया, कुब्रा सेठ, अमोल पाराशर, रोशन अब्बास, रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने राज के निधन पर दुख जाहिर किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राज कौशल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली और जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। 30 जून को सुबह करीब 4:30 बजे राज कौशल ने आखिरी सांस ली। इस समय मंदिरा के दोस्त उनके सपोर्ट में खड़े हैं। वह उनकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मंदिर पति के जाने के सदमे से वह उभरने की कोशिश में लगी हैं, क्योंकि उन्हें अब अपने दोनों बच्चों को भी संभालना है। 

    देर रात मंदिरा बेदी ने एक ब्राउन पेपर की फोटो शेयर की, जिसपर राजी लिखा था। इस फोटो को शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा। ‘मिस यू राजी।’ साथ ही मंदिरा ने टूटे दिल वाले इमोजी भी शेयर किया था। मंदिरा का यह पोस्ट बहुत ही भावुक करने वाला है। इसे देखकर पता चलता है कि पति के जाने का गम मंदिरा बेदी को अंदर से खा रहा है। मंदिरा बेदी के इस पोस्ट पर उनके दोस्त और उनके फैंस उन्हें हिम्मत बंधा रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

    आपको बता दें पति राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ दिल टूटने वाली इमोजी पोस्ट की थी। मंदिरा बेदी ने साल 1999 में फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। शादी के कई सालों बाद उनकी जिंदगी में बेटा वीर आया, जो अब दस साल का हो गया है। कुछ साल पहले मंदिरा और राज ने एक बच्ची को गोद लिया था, जिसका नाम तारा है और तारा अब चार साल की हो गई है।