
मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपनी एक न्यूड तस्वीर शेयर की थी।
मुंबई. मॉडल और फिटनेस फ्रीक एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपनी एक न्यूड तस्वीर शेयर की थी। जिसके चलते वह काफ़ी विवादों में फंस गए। इतना ही नहीं मिलिंद (Milind Soman) पर गोवा पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। अब एक्टर ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने 4 नवंबर को अपना 55 वां जन्मदिन के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक न्यूड तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर उन्होंने गोवा के एक बीच पर खिचवाई गई थी। जिसके बाद उनपर अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप लगाया गया। वहीं, खबरों के मुताबिक, उनके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई गई थी।
View this post on Instagram
वहीं, अब पीपिंकमून डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि किसी ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। किसी ने भी मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया। वहीं, मेरे पास कोई नोटिस भी नहीं आया’।
View this post on Instagram
मिलिंद (Milind Soman) ने आगे कहा- ‘मैं कई सालों से न्यूड फोटोशूट करवा रहा हूं। इससे पहले भी मैंने न्यूड फोटोशूट किया है। मैंने जब भी इस तरह का कोई फोटोशूट किया, तब मैं खबरों में आ गया था। हालांकि, हर बार लोगों की प्रतिक्रियाएँ अलग होती हैं।’
View this post on Instagram
एक्टर ने आगे कहा, ‘एक न्यूड इंसान क्या है? हमें भगवान ने इसी तरह बनाया है। ऐसा नहीं कि हम इंटरनेट पर न्यूड लोगों को देख नहीं सकते हैं। इंस्टाग्रामम पर कई न्यूड तस्वीरें हैं। हर किसी के अपने सपने होते हैं’।