
मुंबई : उत्तर प्रदेश के चुनावों का परिणाम आ चुका है। इस परिणाम में कांग्रेस का पत्ता कट चुका है। हालांकि, इस बार पार्टी की बागडोर प्रियंका गांधी के हाथों में थी। कांग्रेस पार्टी ने हस्तिनापुर विधानसभा सीट से मिस बिकिनी और एक्ट्रेस अर्चना गौतम को टिकट दिया था। अभिनेत्री ने अपने जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन फिर भी जनता का प्यार उन्हें नहीं मिला और वो हार गई। अर्चना गौतम तीसरे स्थान पर है। उन्हें कुल 15 हजार वोट मिले और दुसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा है।
हस्तिनापुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश खटीक ने जीत का झंडा लहराया है। दिनेश खटीक पहले से ही भाजपा विधायक है। अर्चना गौतम ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए बीते साल नवंबर महीने में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन की थी और उन्हें पार्टी ने दो महीने के अंदर टिकट भी दे दिया था। टिकट मिलते ही वो मैदान में उतर गई थी और जमकर चुनाव प्रचार भी की थी। कई हिंदू समुदाय के लोगों ने उनका विरोध भी किया था।
View this post on Instagram
जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था की उनके प्रोफेशन को राजनीति से न जोड़ा जाय। उन्होंने आगे कहा था की वो सिर्फ जनता के विकास के लिए काम करेंगी और जनता को होने वाली मुश्किलों को वो दूर करेंगी। गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के विधानसभा में भाजपा ने जीत का झंडा फहराया है। जिसमें भाजपा ने 274 सीटों पर जीत हासिल किया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने 124, कांग्रेस ने 2, बहुजन समाजवादी पार्टी ने 1 और अन्य पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल किया है।