Animal Online Leak
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का पोस्टर फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) 1 दिसंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। वहीं आज फिल्म के बड़े पर्दे पर उतरते ही फैंस फिल्म को देखने के लिए थिएटरों के बाहर भीड़ लगा रखे हैं। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। वहीं अब ऐसी खबरे सामने आ रही है कि फिल्म ‘एनिमल’ ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘एनिमल’ एचडी प्रिंट में टोरेंट वेबसाइटों पर लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को एचडी क्वालिटी में तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है। फिल्म तमिलरॉकर्स और फिल्मीजिला जैसी कई टोरेंट वेबसाइटों पर अवेलेबल है। फिल्म के ऑनलाइन लीक का असर मेकर्स को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखना पड़ सकता है। इतना ही नहीं फिल्म के कई अहम क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हुई हो। इससे पहले भी कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sandeep Reddy Vanga (@sandeepreddy.vanga)

इतने भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म  

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों रिलीज हुई है।