The Little Mermaid
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने आज अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस को लिटिल मरमेड बहुत पसंद है। जिसके चलते वो अपने प्रशंसकों के साथ जादू से भरपूर अपकमिंग डिज्नी की फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ (The Little Mermaid) का एक वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वो राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखती नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो छोटे बच्चों के साथ ‘मछली जल की रानी है ….’ पढ़ती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर कर लिखा, “द लिटिल मरमेड’ के अजूबों में डूब जाइए जहां प्यार की कोई सीमा नहीं होती और जहां इच्छाएं पूरी होती हैं। 26 मई को सिनेमाघरों में ‘द लिटिल मरमेड’ में राजकुमारी एरियल देखें।”

रॉब मार्शल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ में जोना हाउर-किंग, हाले बेली, डेवेड डिग्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेवियर बारडेम, डुमेज़वेनी, जैकब ट्रेमब्ले, जूड अकुवुदिके, अक्वाफिना और नोमा भी शामिल हैं। बता दें कि डिज्नी इंडिया की फिल्म ‘द लिटिल मरमेड’ 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)

गौरतलब है कि जान्हवी कपूर के पाइपलाइन में शरण शर्मा की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ है। जिसमें वो राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘बावल’ में वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। फिलहाल, जान्हवी कपूर इन दिनों साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘एनटीआर 30’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है।