Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने भले ही बॉलीवुड से दूरी बना रखी हो, लेकिन हॉलीवुड में वो आज भी काफी सक्रीय हैं। पिछले काफी दिनों से उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की चर्चा हो रही थी। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खुद प्रियंका ने पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक तौर पर इस पर मुहर लगा दी। फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ अभिनय करेंगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘द ब्लफ’ का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स करेंगे। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘कभी-कभी हमें आशा होती थी कि यदि हम जिंदा रहे और अच्छे रहे तो भगवान हमें समुद्री डाकू बनने की अनुमति देंगे।’

‘द ब्लफ’ की कहानी के बारे में तो यह 19वीं सदी के कैरेबियन पर आधारित है और एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी है। प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी।। फिल्म की कहानी परिवार की रक्षा करने के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्माता फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण एजीबीओ के एंथोनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और माइकल डिस्को द्वारा किया जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो ‘द ब्लफ’ के अलावा एक्ट्रेस के पास कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हैं, जिनमें जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ और ‘सिटाडेल 2’ शामिल हैं। प्रियंका बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जी ले जरा’ से अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड में वापसी भी करेंगी।