Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक शुमार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) साल 2018 में निक जोनस से शादी करने के बाद लॉस एंजिल्स में ही शिफ्ट हो गई हैं। जहां वो अपने पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं इस वक्त एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अंधेरी में स्थित अपने दो अपार्टमेंट को राइटर और डायरेक्टर अभिषेक चौबे को बेच दिए हैं। खबरों की मानें तो इस दो अपार्टमेंट के लिए अभिषेक ने कुल 6 करोड़ रुपये चुकाए हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये दोनों घर लोखंडवाला इलाके में करण अपार्टमेंट टॉवर की 9वीं मंजिल पर हैं। जो लगभग 2,300 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

अभिषेक चौबे ने चुकाई 36 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी 

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक्ट्रेस की तरफ से 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को इस डील को पूरा की हैं। अभिषेक चौबे ने 36 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाकर इस घर को अपने नाम कर लिया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक डॉक्टर को लोखंडवाला में एक प्रॉपर्टी बेची थीं। जिसने पहले 2021 में किराए पर लिया था। इस प्रॉपर्टी के लिए डॉक्टर ने 7 करोड़ रुपये चुकाए थे।  

प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्में 

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो ‘सिटाडेल 2’ में भी दिखाई देंगी। प्रियंका चोपड़ा को फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ भी देखा जा सकता है।